Wednesday, 14 July 2021

दो रूहों का प्यार अब कहां रहा

जिस्मों से मोहब्बत हो रही है…
दो रूहों का प्यार अब कहां रहा…

न रहे वो आशिक पहले जैसे…
मर मिटने का खुमार अब कहां रहा…

जिस्मों से मोहब्बत हो रही है…
दो रूहों का प्यार अब कहां रहा…

 

~ Akshat

 

The post दो रूहों का प्यार अब कहां रहा appeared first on Shayari.

Friday, 9 July 2021

दोस्ती निभाने की सजा

गैरों के चेहरों पर भी मुस्कान सजाई थी हमने
पर यहाँ तो नजर तक लग जाती हैं ज़माने की
क्या बताऊँ तुझे हाल-ए-दिल अपने ए-दोस्त..
यहाँ सजाये मिलती हैं दोस्ती दिल से निभाने की

~ ख्वाइश

The post दोस्ती निभाने की सजा appeared first on Shayari.

Thursday, 8 July 2021

साफ कपड़े पहने दागदार लोग

हम शरीफ इतने हैं के खुली किताब बने बैठे है,
और वो चेहरे पे मुखौटा और झूठ का लिबास पहने हुए बैठे हैं,
और हमारी बेदागी को वो महफ़िल पर दाग कहते हैं।
महफ़िल में साफ कपड़े पहने दागदार लोग बैठे है,

 

~ Arun nogia

 

The post साफ कपड़े पहने दागदार लोग appeared first on Shayari.

Tuesday, 6 July 2021

माँ बाप के आशीर्वाद की चाह

पौधा अच्छे से उग नहीं सकता, बिना खाद
याद आता है मुझे आपके हाथो से खिलाए खाने का स्वाद,
निकल चुका हुआ जीवन के सफर पर होने आबाद
बस बची यही मेरी आखिरी मुराद
काश फिर से मिल पाता आपका आशीर्वाद।

 

~ Rahul verma (Rv)

 

The post माँ बाप के आशीर्वाद की चाह appeared first on Shayari.

Monday, 5 July 2021

कामयाबी मिले भी तो कैसे मिले

हमारे देश के लोग बच्चे की काबिलियत को नहीं बस अपने फायदे को देख लेते हैं
एक बच्चा जो क्रिकेटर बनना चाहता हैं उसे IIT, Neet जैसी कोचिंग भेज देते हैं
कामयाबी मिले भी तो मिले कैसे, अरे कामयाबी मिले भी तो कैसे मिले
ये मछली को आसमान में और पंछी को तालाब में फेंक देते हैं……
हमारे देश के लोग बच्चे की काबिलियत को नहीं बस अपने फायदे को देख लेते हैं

 

~ Deepak Jat

 

The post कामयाबी मिले भी तो कैसे मिले appeared first on Shayari.

Saturday, 3 July 2021

मुझे अजनबी से प्यार हो गया

मुझे अजनबी से प्यार हो गया
हाँ मुझे अजनबी से प्यार हो गया

 

जिसके बारे में कल तक अनजान था
आज वो मेरा सब कुछ हो गया
हाँ मुझे अजनबी से प्यार हो गया ।।

 

कुछ तो बात है तुझमें
जो मुझे तेरे तरफ़ खींचता चला गया
तेरी अच्छाईयां बुराईयां
सब मुझे भाता चला गया
हाँ मुझे अजनबी से प्यार हो गया ।।

 

वो कहती थी कभी मोहब्बत नहीं करेगी किसी से
मैंने उसे मोहब्बत करना फिर से सीखा दिया
रूठे हुए दिल को हसना सीखा दिया
हाँ मुझे अजनबी से प्यार हो गया ।।

 

~ Anuj Kumar

 

The post मुझे अजनबी से प्यार हो गया appeared first on Shayari.

जब वो आती हैं

जब भी मिलने आती है, वो सामां छोड़ जाती है,
मेरी गर्दन पे, अपने लब, बना के छोड़ जाती है।

न जाने कौन सा तूफां उमड़ता, उसके आने पे,
जाती है तो हरदम, मुझको बेजां छोड़ जाती है।

अकीदत है, कि मुझसे बारहा वो पूछती है पर,
अरमां ले के आती है औ’ अरमां छोड़ जाती है।

आती ख़ुद नही जब, याद अपनी छोड़ जाती है,
मुश्किल जिंदगी को, ऐसे आसां छोड़ जाती है।

दिया तो है यकीनन ज़िन्दगी का वास्ता मुझको,
अधूरा हर दफ़ा किस्सा, मेरी जां छोड़ जाती है।

~ Anupam Shah

 

The post जब वो आती हैं appeared first on Shayari.