Thursday, 29 July 2021

सरहदों पर हिफाजत के लिए

एक सच्ची शहादत के लिए।
बुजुर्गों की विरासत के लिए।
घर छोड़ा, गांव छोड़ा, छोड़ा जहां,
सरहदों पर हिफाजत के लिए ।

 

~ अब्दुल रहमान अंसारी (रहमान काका)

 

The post सरहदों पर हिफाजत के लिए appeared first on Shayari.

एक अजनबी के घर में गुजारी है जिंदगी

एक अजनबी के घर में गुजारी है जिंदगी |
लगता है जैसे सफर में गुजारी है जिंदगी |
ये और बात है कि मैं तुझसे दूर हूँ,
लेकिन तेरे अशर में गुजारी है जिंदगी |

 

~ अब्दुल रहमान अंसारी (रहमान काका)

 

 

The post एक अजनबी के घर में गुजारी है जिंदगी appeared first on Shayari.

Saturday, 24 July 2021

उनको पहचानने से मुकर गए

महफिल में हम भी उनको पहचानने से मुकर गए,
महफिल में हम भी उनको पहचानने से मुकर गए,
जब वह भी अनदेखा कर, नजदीक से गुजर गए ll

 

~ रवि कुमार गहतराज

 

The post उनको पहचानने से मुकर गए appeared first on Shayari.

Wednesday, 21 July 2021

बीते हुए लम्हो के साथ तुम्हारी याद बहुत आयी

पर तुम्हारी याद बहुत आयी
पर तुम्हारी याद बहुत आयी

बीते हुए लम्हो के साथ फिर लौट आयी
पर तुम्हारी याद बहुत आयी

किताबों से भी निकल कर आयी
कभी खामोसी के साथ आयी

पर तुम्हारी याद बहुत आयी
कभी आँखों में आंसू बनकर आयी

तो कभी छू लेती मेरे दिल की गहरायी
पर तुम्हारी याद बहुत आयी

 

~ मनीषा सोलंकी

 

The post बीते हुए लम्हो के साथ तुम्हारी याद बहुत आयी appeared first on Shayari.

Tuesday, 20 July 2021

मेरी तौहीन न कर

मुझे मय्यसर समझ कर.. मेरी तौहीन ना कर…
सितारे भी टूटते हैं… वस्ल-ए-ज़मी की चाहत में।

 

– जूली जायसवाल “ज़न्नत”

 

The post मेरी तौहीन न कर appeared first on Shayari.

Monday, 19 July 2021

मेरी ज़िन्दगी हैं तू

ग़म है या ख़ुशी है, पर मेरी ज़िन्दगी हैं तू..
आफतों के दौर में, चैन की घडी हैं तू..
मेरी रात का चराग, मेरी नींद भी हैं तू..
मैं फिजा की शाम हूँ, रूत बहार की हैं तू..
दोस्तों के दरमियान, वजह-ए-दोस्ती है तू..
मेरी सारी उम्र में, एक ही कमी हैं तू..

 

~ अज़ीम आजाद

 

The post मेरी ज़िन्दगी हैं तू appeared first on Shayari.

Sunday, 18 July 2021

जीवन में कुछ पाना कुछ खोना

कुछ पाना कुछ खोना जीवन में होता है।
जहाँ बहारें होती वहाँ पतझड़ होता है।

 

~ जितेंद्र मिश्र ‘भरत जी’

 

The post जीवन में कुछ पाना कुछ खोना appeared first on Shayari.