Thursday, 30 June 2022

ज़िन्दगी में जो चाहते है साला वो ही नहीं मिलता

 

जिन आँखों में ख्वाब रहा करते थे उनमें ये डर कैसा है?
जिस घर मुझे घर सा नहीं लगता ये मेरा घर कैसा है?

नाज़ुक सी ज़िन्दगी इतने कठोर सवालो से भरी क्यों है?
जो मुझे चाहिए वो किसी और की बाहों में भरी क्यों है?

इन सवालो के जवाब में नए सवाल क्यों है?
वो भी एक आम सा ही लड़का होगा आखिर
उसके लिए इतना बवाल क्यों है?

मेरी तरह क्यों कोई नहीं मिलता ?
दिल मिलकर दिल क्यों नहीं मिलता ?

हमसे ज़िन्दगी कुछ खास मोहब्बत करती है क्या?
जो चाहते है साला वो ही नहीं मिलता….

 

~ रोहित सुनार्थी

 

The post ज़िन्दगी में जो चाहते है साला वो ही नहीं मिलता appeared first on Shayari.

Tuesday, 28 June 2022

तु मेरे रब की तरह

देख के तुझे कितना सुकून मुझे मिलता है
ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

हैं तु क्या चीज,
ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

हैं तेरा क्या वजूद इस जहा में
ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

भले ही कुछ ना हो तु ,
दुनिया की नजरों मे
क्या है तेरा वजूद,
ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

सिखा है मैंने तुझसे बहुत कुछ,
क्या है तु ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

दिया है तुने मुझे कितना,
क्या है तेरे पास ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

हैं तेरा ही अहसास इस दिल को,
प्यार हैं या कुछ ओर ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

समायी है तु मेरी हर ख्वाईशों में,
हैं तु मेरे रब की तरह,
ये सिर्फ मैं जानता हूँ।

 

~ स्वामी गंगानिया

 

The post तु मेरे रब की तरह appeared first on Shayari.

धूप में चलना, रेत में जलना प्रेरणादायक स्टेटस

 

धूप में चलना पड़ेगा।
रेत में जलना पड़ेगा।
राह में यदि शूल आएं।
पुष्प बन मिलना पड़ेगा।

 

~ जितेंद्र मिश्र ‘भरत जी’

 

The post धूप में चलना, रेत में जलना प्रेरणादायक स्टेटस appeared first on Shayari.

मैं आया हूँ तुम में डूब जाने के लिए

 

कौन आया है यहां उम्र बिताने के लिए,
मैं तो आया हूँ यहां इश्क जताने के लिए
मुझे सफीने को अब, भंवर से यूं निकलनी नही,
मैं तो इस जहां में आया हूँ, तुम में डूब जाने के लिए

 

~ अंकुर सिंह

 

The post मैं आया हूँ तुम में डूब जाने के लिए appeared first on Shayari.

अपने दिल की बात सुनाओ ज़रा

 

मन में प्यार छुपाए क्यों हो,
अपनी बात को सामने लाओ ज़रा,
कुछ यादगार पल बिताने है,
अपने दिल की बात तो सुनाओ ज़रा।

 

~ सृष्टि मौर्य

 

The post अपने दिल की बात सुनाओ ज़रा appeared first on Shayari.

घरों की आग | Deep sad lines

 

दिल में लगी है आग, बताएं कैसे।
गमों का आशियाना, दिखाएं कैसे।
बताएं या छुपाए, हार अपनी है।
अपने घरों की आग, बुझाएं कैसे।

 

~ जितेंद्र मिश्र ‘भरत जी’

 

The post घरों की आग | Deep sad lines appeared first on Shayari.

हर दर्द की दवा

 

तू क्या हमारा दर्द समझेगा ए-मुर्शद, हमने तो वो खोया है जो हमारे हर दर्द की दवा होते थे।।

 

~ शांतनु शर्मा

 

The post हर दर्द की दवा appeared first on Shayari.